Under-19 World Cup 2024 का आगाज, साउथ अफ्रीका में खेला जायेगा वर्ल्ड कप

आज से साउथ अफ्रीका में अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। पहले Under-19 World Cup 2024 श्रीलंका में होना था लेकिन ICC ने श्रीलंका सरकार की दखलअंदाजी को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को 10 नवंबर 2023 को सस्पेंड कर दिया था। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच ब्लमफोन्टेन के जेबी मार्क्स ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

यह अंडर-19 वर्ल्ड कप 50 ओवर का होगा। यह वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के 5 जगह पर 16 टीमों के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 11 फरवरी 2024 को साउथ अफ्रीका के विलोमूर पार्क में होगा। अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2024 में 24 दिनों में कुल 41 मैच खेले जायेगे।

अबकी बार Under-19 World Cup 2024 नए फॉर्मेट में होगा। नए फॉर्मेट अनुसार 16 टीमों को 4-4 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की 3-3 टीमें सुपर-12 स्टेज में एंट्री करेगी। यहां 6-6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। इन ग्रुप की 2-2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। जिन्हें जीतने वाली टीमों के बीच 11 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 जनवरी को मेगॉन्ग ओवल में बांग्लादेश की टीम के साथ होगा। अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) होंगे। बांग्लादेश टीम के बाद इंडिया टीम का अगला मैच 25 जनवरी को आयरलैंड के साथ होगा। 28 जनवरी को यूएई के साथ मैच होगा।

अब तक 14 बार खेले गए टूर्नामेंट में भारत ने सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीती। टीम इंडिया ही टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है, टीम ने 2022 में इंग्लैंड को फाइनल हराकर खिताब जीता था।

यह भी पढ़िए – क्या बीसीसीआई T-10 Cricket Tournament करवाने जा रहा है? अभी जानिए

Under-19 World Cup 2024 कहां देख सकते हैं?

ICC के सभी इवेंट के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स साल 2027 तक स्टार के पास है। Under-19 World Cup 2024 भी बाकी ICC टूर्नामेंट की तरह टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT पर हॉटस्टार (Hotstar) पर देख सकेंगे।

Under-19 World Cup 2024 में भारतीय टीम

  1. उदय सहारन (कप्तान)
  2. सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान)
  3. अर्शिन कुलकर्णी
  4. रुद्र मयूर पटेल
  5. आदर्श सिंह
  6. प्रियांशु मोलिया
  7. सचिन धस
  8. मुशीर खान
  9. अरवेल्ली अवनीश राव
  10. मुरुगन अभिषेक
  11. इनेश महाजन
  12. धनुष गौड़ा
  13. आराध्य शुक्ला
  14. राज लिम्बानी
  15. नमन तिवारीगे
Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *