IPL 2024 Auction: चेन्नई टीम को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे आईपीएल 2024

आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन जल्द ही शुरू होने वाले है। आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) शुरू होने से पहले ही सभी आईपीएल टीमों के प्रबंधक को खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज के बारे में बताना होगा। खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज के बारे में बताने की अंतिम समय 26 नवंबर रखा गया है। हाल ही चेन्नई सुपर किंग के मैनेजमेंट की तरफ से बताया गया है कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2024 के सीजन में नहीं खेल पायेगे। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के आल-राउंडर खिलाडी है। बेन स्टोक्स अपने कार्यभार और फिटनेस को सहीं करने के लिए खुद को आईपीएल के इस सीजन से अलग होने का मन बना लिया है। बेन स्टोक्स IPL 2024 Auction में शामिल नहीं होंगे। चेन्नई सुपर किंग के पास अब कोई ऑप्शन नहीं बचा है इसलिए चेन्नई ने बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है। अब उसकी जगह चेन्नई नए खिलाडी लेना चाहेगा।

IPL 2024 Auction

चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल में बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके बताया कि बेन स्टोक्स वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस के कारण आईपीएल 2024 के सीजन में नहीं खेल पायेगे। आईपीएल 2023 में भी बेन स्टोक्स ने चेन्नई सुपर किंग की तरफ से ज्यादा मैच नहीं खेले थे। बेन स्टोक्स ने केवल 2 मैच खेलकर 15 रन ही बनाये थे। बेन स्टोक्स ने अब तक 45 आईपीएल मैच खेले है। जिसमे उन्होंने 935 रन बनाये थे। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी में 28 विकेट लिए है।

बेन स्टोक्स के 2023 विश्व कप से संन्यास लेने से उनके लिए कोई खास फर्क नहीं पड़ा। खराब फिटनेस के कारण वह केवल 6 मैच ही खेल पाए। हालांकि, वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने 304 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड गत चैंपियन था, वे टूर्नामेंट में 7वें स्थान पर रहे।

Also Read – World Cup 2023 हारने के बाद भी टीम इंडिया का ICC ODI Ranking में रहा दबदबा, ये है टॉप खिलाडी

Share your love

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *