Hardik Pandya May Return To Mumbai Indians: हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में लौटे सकते है वापिस, जानें पूरा सच

Hardik Pandya May Return To Mumbai Indians: हेलों दोस्तों आज हम इस लेख आपके लिए एक खुशखबरी लेके आये है। अगले महीने आईपीएल के लिए नीलामी शुरू होने वाली है। इसके चलते खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का सिलसिला जारी हो चूका है। जैसा की अब तक टीमों ने दो खिलाड़ियों का लेने देने का व्यापर शुरू कर दिया है। टीमों की बाकी लिस्ट भी आ रही है। 26 नवंबर रिलीज और रिटेंशन का आखिरी दिन है।

हमारे सूत्रों के मुताबिक मुंबई इंडियंस को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं। कई खिलाड़ियों को रिलीज करने की योजना की चर्चा है। इसके अलावा खबर ये भी है कि मुंबई इंडियंस अपने एक दिग्गज खिलाड़ी को टीम में वापस लाने जा रही है। इसके लिए प्रयास किये जायेंगे। बताया जा रहा है कि मुंबई से डेवाल्ड ब्रूइस, ट्रिस्टन स्टब्स, क्रिस जॉर्डन, संदीप वॉरियर, अर्जुन तेंदुलकर, डुआने यानसेन को रिलीज किया जा सकता है।

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी – Hardik Pandya May Return To Mumbai Indians

आपको पता होगा की हार्दिक पंड्या मुंबई से गुजरात टाइटंस में चले गए हैं। हमारी मीडिया में उन्हें वापस लाने की खूब खबरें चल रही हैं। हार्दिक पंड्या पिछले दो साल से गुजरात टाइटंस की टीम में हैं, और कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने एक बार खिताब जीता और दूसरी बार उपविजेता रहा।

हालांकि अभी बड़ा सवाल पैसों को लेकर है। हार्दिक पंड्या को खरीदने की रकम 16 करोड़ रुपये है। अगर उन्हें ट्रेड किया गया तो मुंबई को इतनी बड़ी रकम चुकानी होगी। यह गुजरात टाइटंस पर निर्भर करता है कि वे अपने खिलाड़ी को जाने देंगे या नहीं। ऐसे में पंड्या को वापस लाना कोई आसान काम नहीं है। अगर पंड्या को लाया जाता है तो मुंबई कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है। लगातार चोट से काफी समय से तकलीफ जोफ्रा आर्चर को शायद इस बार बाहर किया जा सकता है।

पंड्या को लेकर मुख्य मुद्दा बजट होगा। आने वाले समय में चीजें और स्पष्ट हो जाएंगी। मुंबई ने रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स से खरीदा है। ट्रेड में मुंबई ने रोमारियो को 50 लाख रुपये में खरीदा था। लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स के बीच भी ट्रेड देखने को मिला है। आवेश खान राजस्थान रॉयल्स चले गए हैं और देवदत्त पडिक्कल लखनऊ आ गए हैं। अब बस हमें यह देखना होगा की आगे क्या होगा आईपीएल 2024 ऑक्शन में।

Also Read – चेन्नई टीम को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे आईपीएल 2024

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *