Rinku Singh Biography In Hindi: हैलो दोस्तों, आज हम उस खिलाडी बात करेगे जिसने अपनी बैटिंग से लोगों को चौका दिया था। जिसने लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। घर की आर्थिक स्थिति ख़राब होने पर मजदूरी करते हुए क्रिकेट का जनून को कभी कम नहीं होने दिया। हम जिसकी बात कर रहे है वो भारत के खिलाडी रिंकू सिंह है। आईपीएल 2023 में कोलकत्ता नाईट राइडर बनाम गुजरात टाइटंस मैच में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाकर मैच जीता दिए थे। उस समय से रिंकू सिंह का नाम क्रिकेट की दुनिया में जल्दी से फ़ैल गया था। रिंकू सिंह ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 इंटरनेशनल सीरीज 2023 में भारत को छक्का लगा कर जिताया है। आज हम इस आर्टिकल में रिंकू सिंह की जीवनी हिंदी में (Rinku Singh Biography in Hindi) पढ़ेंगे। जहाँ हम रिंकू सिंह की फॅमिली, बैटिंग, बॉलिंग, क्रिकेट करियर, आईपीएल करियर, लाइफस्टाइल, सैलरी आदि के बारे में देखेगे।
Contents
- 1 रिंकू सिंह की जीवनी – Rinku Singh Biography In Hindi
- 2 रिंकू सिंह का परिवार – Rinku Singh’s Family
- 3 रिंकू सिंह की शिक्षा – Rinku Singh’s Education
- 4 रिंकू सिंह का शुरुआती क्रिकेट करियर – Rinku Singh Cricket Career
- 5 रिंकू सिंह नेट वर्थ – Rinku Singh Net Worth
- 6 रिंकू सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट
- 7 FAQ
रिंकू सिंह की जीवनी – Rinku Singh Biography In Hindi
रिंकू सिंह भारत के एक उभरते हुए युवा खिलाडी है। जिनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ, उत्तरप्रदेश में हुआ। रिंकू सिंह वर्त्तमान में भारतीय टीम के साथ-साथ उत्तरप्रदेश टीम और आईपीएल में कोलकत्ता नाईट राइडर टीम में खेलते है। रिंकू सिंह बांये हाथ के बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ दांये हाथ ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी है। चलिए Rinku Singh Biography in Hindi में देख लेते है।
पूरा नाम | रिंकू सिंह |
असली नाम | रिंकू खानचंद्र सिंह जाट |
उपनाम | रिंकू |
जन्मस्थान | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश |
जन्मतिथि | 12 अक्टूबर 1997 |
गृह नगर | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश |
उम्र | 26 साल |
लंबाई | 5 फुट 10 इंच |
राशि | तुला |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
बेटिंग | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी स्टाइल | दाहिने हाथ से ऑफ ब्रेक |
कोच | जीशान, मसूद जफर अमिनी, सुरेश शर्मा, मंसूर अहमद |
जर्सी नंबर | 35 |
वर्तमान आईपीएल टीम | कोलकाता नाईट राईडर्स |
फेवरेट शॉट | इनसाइड आउट |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शिक्षा | 9वीं फेल |
शौक | वर्कआउट, अलग-अलग गेम्स खेलना |
पसंदीदा क्रिकेटर | सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर |
कुल संपत्ति | लगभग 5 करोड़ के आस पास |
रिंकू सिंह का परिवार – Rinku Singh’s Family
रिंकू सिंह मध्यम और साधारण परिवार से आते है। रिंकू सिंह के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है जो एक गैस एजेंसी में अस्थायी रूप में काम करते थे वहां पर उन्हें घर-घर में सिलेंडर की डिलीवरी करना होता था। रिंकू सिंह की माता का नाम वीणा (वीना) सिंह है जो कि गृहणी है। रिंकू सिंह सहित यह पांच भाई बहन है जिसमे रिंकू सिंह तीसरे नंबर के है। जीतू सिंह, मुकुल सिंह, सोनू सिंह, और शालू सिंह इनके भाई-बहन है। रिंकू सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ख़राब के कारन रिंकू सिंह ने एक कोचिंग में झाड़ू-पोछे का काम भी किया था। लेकिन अपने क्रिकेट के प्रति जनून के कारण आज वह बहुत अच्छे क्रिकेटर है।
पिता का नाम | खानचंद्र सिंह |
माता का नाम | वीणा (वीना) देवी) |
भाई का नाम | जीतू सिंह, मुकुल सिंह, सोनू सिंह |
बहन का नाम | शालू सिंह |
रिंकू सिंह की शिक्षा – Rinku Singh’s Education
रिंकू सिंह की शिक्षा की बात की जाये तो वह 9th क्लास तक पढ़े हुए है जिसमे भी वह क्लास को क्लियर नहीं कर पाए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण वह आगे की पढाई नहीं किये। उनका पढाई में मन नहीं लगता था। एक कारण क्रिकेट के प्रति जनून भी था जिसके कारण उनका मन पढाई में नहीं लगता था।
रिंकू सिंह का शुरुआती क्रिकेट करियर – Rinku Singh Cricket Career
रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौका रहा है। बचपन से ही रिंकू सिंह ने क्रिकेट खेलना स्टार्ट कर दिया था। रिंकू सिंह के क्रिकेट खेलने के दौरान बीच-बीच में काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। एक समय में तो रिंकू सिंह ने अपने क्रिकेट के शौक को छोड़ना तक पड़ गया था। रिंकू सिंह की परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा ख़राब होने पर उन्होंने एक कोचिंग में झाड़ू-पोछे का काम किया। ईंट बनाने वाली भट्टी में ईंट बनाने का काम तक किया। लेकिन बाद में अपने क्रिकेट के प्रति जूनून की तरफ ध्यान दिया। 16 साल ही उम्र से रिंकू सिंह ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल कम्पीटीशन में क्रिकेट खेला और बहुत अच्छा प्रदेशन किया। दिल्ली के एक टूर्नामेंट में उन्होंने बाइक भी जीता था। स्कूल के टूर्नामेंट खेल-खेल कर रिंकू सिंह ने पैसे कमाए और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगा दिया।
रिंकू सिंह अपनी प्रतिभा के कारण जल्द ही बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेलने लग गए। जल्द ही उत्तरप्रदेश क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हो गए। उत्तरप्रदेश क्रिकेट टीम में रहते हुए रिंकू ने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 मैच खेले। इसके साथ ही उन्होंने सेंट्रल जोन-19 मैच भी खेला था।
यह भी पढ़ें – Shubman Gill Biography in Hindi
रिंकू सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर – Rinku Singh’s Domestic Cricket Career
रिंकू सिंह ने 2014 को उत्तरप्रदेश क्रिकेट टीम के साथ अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उस समय रिंकू सिंह 16 साल के थे। उत्तरप्रदेश की A कैटेगरी क्रिकेट में अपना पहला मैच खेलते हुए रिंकू सिंह ने 83 रन बना दिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। रिंकू सिंह ने उत्तरप्रदेश क्रिकेट टीम के लिए अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 मैच खेले और वह अच्छा प्रदर्शन किया। रिंकू सिंह ने सेंट्रल जोन के लिए अंडर-19 मैच भी खेला। रिंकू सिंह ने 2016-2017 में उत्तरप्रदेश क्रिकेट टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में खेला। 2018 में रिंकू सिंह ने 44 गेंदों में 91 रनो की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। रिंकू सिंह ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
Format | Match | Run | High Score | Strick Rate | Century | Half-Century | Sixs | Fours |
A कैटेगरी | 40 | 2875 | 163* | 70.88 | 7 | 19 | 337 | 28 |
टी-20 | 78 | 1392 | 79 | 139.75 | 0 | 6 | 111 | 60 |
रिंकू सिंह का आईपीएल करियर – Rinku Singh’s IPL Career
रिंकू सिंह का प्रदर्शन घरेलु क्रिकेट में काफी अच्छा रहा था। जिसको देख कर 2017 में किंग इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये की बेस प्राइस में ख़रीदा था। लेकिन उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2018 में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा था। तब से लेकर अब तक रिंकू सिंह कोलकाता नाईट राइडर टीम के साथ ही खेल रहे है। रिंकू सिंह आईपीएल के तीन सीजन (2018, 2019, 2020) में कोलकाता नाईट राइडर टीम की तरफ से ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कुल तीन सीजन में 10 मैच ही खेले थे। 2021 के सीजन में रिंकू सिंह घुटने की चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाये। इन सबका नुकसान रिंकू सिंह को आईपीएल 2022 के सीजन में चुकाना पड़ा। आईपीएल 2022 की नीलामी में रिंकू सिंह को कोलकाता नाईट राइडर ने मात्र 55 लाख में ही खरीदा। लेकिन रिंकू सिंह के इस सीजन में खेलने का मौका ज्यादा दिया गया। अबकी बार रिंकू सिंह ने 7 मैचों में 148 की स्ट्राइक से 174 रन बनाये थे।
रिंकू सिंह आईपीएल प्राइस
Season | Team | Price |
2017 | किंग इलेवन पंजाब | 10 लाख रुपये |
2018 | कोलकाता नाईट राइडर | 80 लाख रुपये |
2019 | कोलकाता नाईट राइडर | 80 लाख रुपये |
2020 | कोलकाता नाईट राइडर | 80 लाख रुपये |
2021 | कोलकाता नाईट राइडर | 80 लाख रुपये |
2022 | कोलकाता नाईट राइडर | 55 लाख रुपये |
2023 | कोलकाता नाईट राइडरv | 55 लाख रुपये |
आईपीएल 2023 सीजन में भी रिंकू सिंह कोलकाता नाईट राइडर टीम में ही थे। लेकिन रिंकू सिंह के लिए यह सीजन एक मील का पत्थर साबित हुआ। रिंकू सिंह को इस सीजन में खेलने का मौका मिला। यह से लोग रिंकू सिंह को जानने लग गए। कोलकाता नाईट राइडर और गुजरात टाइटंस के बीच 9 अप्रैल 2023 को मैच खेला जाता था। गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाज़ी करके एक अच्छा स्कोर खेडा कर दिया था। इस मैच में कोलकाता नाईट राइडर का लास्ट ओवर तक चला, जिसमे कोलकाता के जीतने का चांस लगभग बहुत कम हो गया। आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने 5 गेंदों पर 5 छक्के लगा डाले और 5 छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अंत में कोलकाता नाईट राइडर मैच जीत गयी।
यह भी पढ़ें – Ishan Kishan Biography in Hindi – इंडिया क्रिकेट टीम का जांबाज खिलाड़ी
Rinku Singh Batting In IPL
Batting |
|||||||
Match | Runs | High Score | Strike Rate | 100s | 50s | 4s | 6s |
31 | 725 | 67* | 142.16 | 0 | 4 | 54 | 38 |
Rinku Singh Last 10 IPL Innings
S.No. | Run | Team | Stadium |
1 | 67 | Lucknow | ईडन गार्डन, कोलकाता |
2 | 54 | Chennai | एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
3 | 16 | Rajasthan | ईडन गार्डन, कोलकाता |
4 | 21 | Punjab | ईडन गार्डन, कोलकाता |
5 | 46 | Hyderabad | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद |
6 | 19 | Gujarat | ईडन गार्डन, कोलकाता |
7 | 18 | Bangalore | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
8 | 53 | Chennai | ईडन गार्डन, कोलकाता |
9 | 6 | Delhi | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
10 | 18 | Mumbai | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर – Rinku Singh International Cricket Career
रिंकूसिंह की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर करे तो रिंकू सिंह ने भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच में अपने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में डेब्यू किया था। भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच के पहले मैच में रिंकू सिंह को भारत टीम में जगह मिल गयी थी। लेकिन इस मैच में रिंकू को खेलने का मौका नहीं मिला था। भारत बनाम आयरलैंड टी20 के दूसरे मैच में रिंकू सिंह को खेलने का मौका मिला जो उनका पहला इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू था। इस मैच में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच रिंकू सिंह ने 21 बॉल पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रन बना डाले थे जिसके लिए उनको “मैन ऑफ द मैच” के लिए चुना गया था। रिंकू सिंह ने केवल अभी टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेला है। अभी उन्हें ODI (One-day International) और टेस्ट मैच में खेलने नहीं मिला है। आशा करते है कि रिंकू सिंह अपनी परफॉरमेंस के दम पर जल्द ही ODI और टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे।
Format | Match | Inns | Runs | High Score | Strike Rate | 100s | 50s | 6s | 4s |
टी20 | 8 | 4 | 128 | 38 | 216.94 | 0 | 0 | 9 | 12 |
यह भी पढ़ें – Hardik Pandya Biography in Hindi : जन्म से करियर तक
रिंकू सिंह नेट वर्थ – Rinku Singh Net Worth
रिंकू सिंह की कुल संपत्ति 6.12 करोड़ रुपये बताई गई है (स्रोत: ज़ी न्यूज़)। रिंकू सिंह ने ये सब अपने क्रिकेट करियर से कमाया है. रिंकू सिंह सालाना कम से कम 60 से 70 लाख रुपये कमाते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल से प्रति मैच करीब 4.23 लाख रुपये कमाते हैं। रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन सिटी में 200-200 गज के दो प्लॉट भी खरीदे हैं, जहां वह रहेंगे। इन सबके अलावा रिंकू सिंह विज्ञापनों और स्पॉन्सरशिप के जरिए भी कमाई करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं, रिंकू सिंह एक बहुत ही गरीब परिवार से आते थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब थी, इसलिए वह लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते। उन्होंने हाल ही में गरीब बच्चों के भोजन के लिए 50 लाख रुपये का दान भी किया है।
रिंकू सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट
निष्कर्ष: हमारे द्वारा दी गयी जानकारी Rinku Singh Biography In Hindi आपको कैसी लेगी। हमने यह कोशिश की है कि हमारी द्वारा दी गयी जानकारी सटीक हो। समय के अनुसार डाटा चेंज हो सकता है जिससे हमारे द्वारा चेंज कर दिया जायेगा। यहाँ हमें रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर, आईपीएल करियर, इंटरनेशनल करियर, फॅमिली, नेटवर्थ, शादी इत्यादि के बारे में बताने का प्रयास किया है। अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें जरूर बतावें।
FAQ
Q. रिंकू सिंह ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
A. रिंकू सिंह ने आईपीएल में 2017-2023 तक कुल 31 मैच खेले है जिसमे रिंकू सिंह ने 142.16 की स्ट्राइक रेट से 725 रन बनाये है। यह रन 54 चौको और 38 छक्कों की मदद से बनाये है।
Q. रिंकू सिंह ने आईपीएल में कितने शतक लगाए हैं?
A. रिंकू सिंह ने अभी तक के आईपीएल के 31 मैचों में 4 हाफ-सेंचुरी लगायी है अभी कोई भी सेंचुरी नहीं लगी है।
Q. आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने कितने रन बनाए?
A. मौजूदा आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने 474 रन बनाये है। यह रन रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 149.53 की स्ट्राइक रेट से बनाये है जिसमे रिंकू सिंह ने 29 छक्के और 31 चौके लगाए है।
Q. रिंकू सिंह ने अपना आईपीएल डेब्यू कब किया था?
A. रिंकू सिंह का आईपीएल डेब्यू 2017 में हुआ था। पंजाब किंग एलेवेन ने 10 लाख के बेस प्राइस में ख़रीदा था लेकिन रिंकू सिंह को 2017 के सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला था। कोलकाता नाईट राइडर ने रिंकू सिंह को 2018 में ख़रीदा था तब वह पहली बार बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। तो 2018 में रिंकू सिंह ने आईपीएल में बल्लेबाजी करके अपना डेब्यू किया था।
Q.आईपीएल में रिंकू सिंह के सर्वाधिक रन क्या है ?
A. रिंकू सिंह ने अभी तक 2017 से 2023 तक आईपीएल खेले है जिसमे रिंकू सिंह का सर्वाधिक स्कोर 67* रनो का है।
[…] यह भी पढ़िए – Rinku Singh Biography In Hindi […]