जानिए 8 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तानों में कौन रहा हिट और कौन रहा फ्लॉप?

8 वर्ल्ड कप के भारतीय कप्तान

बीसीसीआई ने आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गये है। विश्व कप 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में भारत की कप्तानी करने वाले 8वें क्रिकेटर होंगे। आइए आपको उन 7 अन्य क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं जिन्होंने आईसीसी के इस सबसे मशहूर टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी की है। जब आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड में खेला गया था। उस समय भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली ने संभाली थी। कोहली अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक ले गए, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच सके।

भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की लिस्ट में शामिल है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 में विश्व विजेता बनाया था। धोनी ने ही 2015 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। हालांकि टीम इंडिया इस बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ वनडे विश्व कप में कप्तानी करने का गौरव पाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं। राहुल द्रविड़ ने 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए वनडे विश्व कप में भारत की कप्तानी की थी। हालाँकि, यह टूर्नामेंट भारत के लिए बहुत बुरा साबित हुआ। भारतीय टीम इस विश्व कप में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सकी।

भारतीय कप्तान सौरव गांगुली वनडे विश्व कप में कप्तानी करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्हें यह मौका साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे में खेले गए विश्व कप में मिला। गांगुली ने अपनी कप्तानी में भारत को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि, वह टीम को चैंपियन नहीं बना सके। फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। 1992 में खेले गए वनडे विश्व कप में मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने भारतीय टीम की कमान संभाली। इस तरह वह विश्व कप में कप्तानी करने वाले तीसरे भारतीय बने। विश्व कप में सबसे ज्यादा बार भारत की कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी अज़हर के नाम है। 1992 के बाद उन्होंने 1996 और 1999 में भी भारत की कप्तानी की। 1992 और 1999 में भारत विश्व कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका।

कपिल देव वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पहले कप्तान हैं। महान ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले कपिल देव ने बतौर कप्तान भारत को 1983 में विश्व कप ट्रॉफी दिलाई थी। कपिल देव ने चार साल बाद भारत-पाकिस्तान में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी भी की। हालांकि इस बार टीम इंडिया को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी। भारतीय टीम का सफर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खत्म हुआ। एस वेंकटराघवन पहले क्रिकेटर थे जिन्हें आईसीसी विश्व कप में भारत की कप्तानी करने का गौरव प्राप्त हुआ था। भारत की प्रसिद्ध स्पिन चौकड़ी के सदस्य राघवन ने 1975 में खेले गए पहले क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वेंकटराघवन 1979 विश्व कप में भी भारत के कप्तान थे।

Also See – ODI World Cup 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटों की कीमतों में आया उछाल, लाखों में बिक रही

Share your love